हाथरस। तहसील सदर में 24 जनवरी को होने वाले रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सचिव पद के प्रत्याशी मदन मोहन गौड़ ने अपने अधिवक्ता साथियों से समर्थन की अपील की है।
मदन मोहन गौड़ ने कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ता साथियों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होता है तो वह संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अधिवक्ताओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी अधिवक्ता साथियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना कीमती मत देकर उन्हें विजयी बनाएं।







