पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 स्कूटी व 1 मोटरसाइकिल की बरामद

0
16

 

हाथरस की कोतवाली सदर पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक होंडा एक्टिवा स्कूटी और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गंगाधाम कॉलोनी के पास की गई।

गिरफ्तार आरोपी राधे ने पूछताछ में बताया कि वह मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी कर सस्ते दामों में ग्राहकों को बेच देता था। उसने 11 जुलाई को हाथरस गेट क्षेत्र के रंजना वाटिका नहर के पास से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसे काशीराम कॉलोनी में छिपा दिया था। इसके बाद उसी दिन शाम को कोतवाली नगर क्षेत्र के गोपेश्वर मंदिर के पास से एक होंडा एक्टिवा स्कूटी भी चोरी कर ली थी। पुलिस ने दोनों वाहन बरामद कर लिए हैं और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई के साथ अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here