15 दिन से लापता किशोर का नही लगा कोई सुराग,परिजनों ने सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार

0
10

 

हाथरस। 15 दिन से लापता किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। परेशान परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर किशोर की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।

बताया गया है कि थाना चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई निवासी राधेश्याम गोस्वामी का 17 वर्षीय बेटा पीयूष गोस्वामी 16 जुलाई की दोपहर घर से दुकान जाने की कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने थाने में किशोर की गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक पुलिस उसे तलाश नहीं कर सकी है।

शुक्रवार को परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की। पीयूष के पिता राधेश्याम गोस्वामी ने बताया कि पीयूष उनका इकलौता बेटा है। उसके अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी उसकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here