भरभराकर गिरी जर्जर दीवार,मलवे में दबकर महिला हुई गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती

0
7

 

हाथरस: कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बरसै में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अचानक एक जर्जर दीवार भरभराकर ढह गई। इस हादसे की चपेट में आने से एक महिला मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बरसै निवासी गुड्डी देवी पत्नी भगवान सिंह अपने घर के पास से गुजर रही थीं। उसी दौरान रास्ते में बनी एक पुरानी और जर्जर दीवार अचानक ढह गई। जब तक वह संभल पातीं, तब तक वह मलबे के नीचे पूरी तरह दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला।

परिजन तुरंत घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनका इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here