अज्ञात वाहन ने दो कावड़ियों को मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार जारी

0
17

 

हाथरस के सिकंद्राराऊ तहसील क्षेत्र में बस्तोई बंबा के निकट शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के निवासी 22 वर्षीय पवन पुत्र हीरालाल और 21 वर्षीय सूरज पुत्र कैलाश, सोरों से कांवड़ लेकर अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि दोनों पैदल यात्रा के दौरान थकान होने पर बस्तोई बंबा के पास विश्राम कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायल कांवड़ियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंद्राराऊ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल हाथरस के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने दोनों कांवड़ियों की कांवड़ को सुरक्षित उठवाकर नजदीकी कांवड़ शिविर में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here