विवाहिता की जलती हुई चिता को बुझाने पहुँची फायर बिग्रेड की टीम,पुलिस को देख फरार हुए ससुरालीजन

0
11

 

हाथरस में शुक्रवार दोपहर फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक महिला की जलती चिता को बुझाने पहुंच गई। महिला की मौत के बाद ससुरालवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उसके मायके में किसी को खबर तक नहीं दी। गांववालों को जैसे ही इस बात का पता चला, उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने तुरंत चिता को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाई। फायर कर्मियों ने पानी की बौछार डालकर जलती चिता को बुझाया। इसके बाद महिला की बॉडी के जले हुए अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। घटना सहपऊ इलाके की है। कोर्ट के आदेश पर ससुराल में रह रही थी महिला

फिरोजाबाद के सिरसागंज जायमई की रहने वाली निर्मला की शादी 2012 में थरौरा निवासी अमित कुमार उर्फ जैकी के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद ही दोनों में झगड़ा होने लगा। इसके बाद निर्मला मायके में आकर रहने लगी। इसी बीच मायके वालों ने अमित और उसके परिवार पर पुलिस केस करवा दिया।

फिरोजाबाद कोर्ट में 10 साल तक केस लड़ने के बाद 4 साल पहले कोर्ट ने निर्मला के पक्ष में फैसला सुनाया। निर्मला को ससुराल में घर और 4 बीघा जमीन देने का आदेश दिया। इसके बाद निर्मला ससुराल आकर रहने लगी। निर्मला के कोई संतान नहीं है। पति अमित हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक फैक्ट्री में काम करता है। गांववाले बोले- ताला लगाकर भागे ससुराल वाले

गांववालों ने पुलिस को बताया- शुक्रवार सुबह निर्मला का उसके ससुरालवालों से झगड़ा हुआ था। इसी के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। अमित के परिवार वालों ने निर्मला के मायके वालों भी इसकी खबर नहीं दी। जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार करने के बाद घर में ताला लगाकर भाग गए।

पिता सुरेश चंद्र ने बताया- मेरी बेटी के ससुरालवालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मुझे इसकी सूचना तक नहीं दी। उसके शव को भी जला दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। बेटी निर्मला तीन बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर की थी। सभी भाई-बहन शादीशुदा हैं। हरियाणा में नौकरी करने वाले उसके पति को भी सूचना दी गई है।

” गांववालों की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर महिला की चिता को बुझाया गया। उसके अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। महिला के पिता की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here