मथूरा बरेली हाइवे पर निर्माण कार्य के दौरान हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

0
27

 

हाथरस में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर स्थित मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे की है। यहां निर्माण कार्य के दौरान धौलपुर, राजस्थान निवासी 35 वर्षीय हरिओम पुत्र गजाधर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। साथी मजदूर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here