हर घर तिरंगा अभियान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएगीं1.68 लाख तिरंगे,निर्माण कार्य हुआ शुरू

0
15

हाथरस। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जनपद हाथरस में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं ने तिरंगा निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इस वर्ष जिले में 1 लाख 68 हजार तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिन्हें अभियान के दौरान घर-घर वितरित किया जाएगा।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी तिरंगा निर्माण की जिम्मेदारी जनपद के स्वयं सहायता समूहों को सौंपी गई है। वर्तमान में जिले के 39 स्वयं सहायता समूहों की 342 महिलाएं पूरे उत्साह के साथ तिरंगे तैयार करने में जुटी हुई हैं।

डीएम ने कहा कि यह अभियान केवल राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने का भी एक प्रभावी माध्यम है। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में प्रशासनिक अधिकारी स्वयं सहायता समूहों के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। वह स्वयं भी कुछ केंद्रों का दौरा कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति तथा समूहों से अन्य लोगों को जोड़ने के प्रयासों का जायजा लेंगे।निरीक्षण के दौरान यह भी देखा जाएगा कि इस कार्य से महिलाओं को कितना आर्थिक लाभ और रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी से 1.68 लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य समय से पहले सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here