डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के द्वारा रात्रि में कावड़ियों के बीच पहुँचकर जाना हालचाल, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
18

 

हाथरस में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
06 अगस्त की रात जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हाथरस-मथुरा मार्ग सहित कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम और एसपी रास्ते में विश्राम कर रहे और गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे कांवड़ श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

श्रद्धालुओं से सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, प्रकाश और यातायात व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया गया। कांवड़ियों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए हाथरस पुलिस और प्रशासन की सराहना की।

वहीं, एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को रात्रि में विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एसपी ने कांवड़ श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्ग पर चलने और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here