कौशल विकास मिशन के तहत दिव्यांग रोजगार मेले का हुआ आयोजन

0
15

 

हाथरस।शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत दिव्यांगजन रोजगार अभियान-3.0 के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए गए।

जिला परियोजना प्रबंधक इसेंद्र सिंह ने बताया कि 10 अगस्त को जिला उद्योग केंद्र, रावत कॉलोनी में एक और रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिव्यांगजन रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार से जुड़ने के लिए भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। खराब मौसम के बावजूद करीब 10 से 12 दिव्यांगजन इंटरव्यू दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि रोजगार के इच्छुक दिव्यांगजन मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। जो लोग रोजगार मेले में शामिल नहीं हो सके, वे 10 अगस्त तक विकास भवन स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here